जेल में बंद ‘किशन दा’ का अंत! 1 करोड़ के इनामी माओवादी नेता की मौत से हड़कंप

📍 रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जेल में बंद 75 वर्षीय शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ 'किशन दा' का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि प्रशांत बोस को उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ 12 नवंबर 2021 को सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा टोल ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जिससे उनकी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, प्रशांत बोस झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में सक्रिय रहे थे और करीब 200 से अधिक नक्सली वारदातों के मास्टरमाइंड बताए जाते थे। उनके निधन के बाद सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال