गोड्डा में हड़कंप! गेरुवा नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग अलर्ट पर | Basantaray News

गेरुवा नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
गेरुवा नदी में मगरमच्छ
BREAKING NEWS

गोड्डा में हड़कंप! गेरुवा नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ

📍 सनोर, बसंतराय (गोड्डा) | 🕒 विशेष रिपोर्ट

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत सनोर गांव के पास स्थित गेरुवा नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बच्चे ने नदी में मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद यह खबर तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई।

मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी।

वन विभाग के अधिकारी सी. रतन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम लगातार निगरानी कर रही है। हालांकि टीम के पहुंचने के बाद मगरमच्छ दोबारा दिखाई नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ दिखाई देने पर जाल के माध्यम से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से नदी किनारे अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने तथा बच्चों को अकेले नदी के पास नहीं जाने देने की अपील की है। फिलहाल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गेरुवा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग वन विभाग की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं और मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं।

Theme change ho rha footer wight ho rha h

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال