Avatar News Godda - बिहार झारखंड की आवाज़ | Avatar News Godda Official

Avatar News Godda पर पढ़ें झारखंड की ताज़ा खबरें, राजनीति, रोजगार, दुर्घटनाएं, शिक्षा और सामाजिक घटनाएं — हिंदी में सबसे पहले।

Hot Posts

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 28, 2025

उप स्वास्थ्य केंद्र और स्टेडियम का श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया शिलान्यास

उप स्वास्थ्य केंद्र और स्टेडियम का श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया शिलान्यास

उप स्वास्थ्य केंद्र और स्टेडियम का श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया शिलान्यास

संजय प्रसाद यादव उप स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

बसंतराय (गोड्डा): गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत राहा पंचायत के कोरियाना हाट में रविवार को ऐतिहासिक दिन देखने को मिला। श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने यहां उप स्वास्थ्य केंद्र और बसंतराय मुख्यालय स्थित स्टेडियम का विधिवत शिलान्यास किया।

1.42 करोड़ की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह उप स्वास्थ्य केंद्र आगामी एक वर्ष में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर—दराज के बसंतराय, पथरगामा, महगामा या धोरैया नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य सुविधा की लंबे समय से थी जरूरत

उन्होंने कहा कि यह इलाका बॉर्डर क्षेत्र है और यहां पर वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र की मांग उठती रही है। मंत्री यादव ने स्मरण कराया कि दस साल पहले विधायक रहते हुए उन्होंने इस क्षेत्र के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का आश्वासन दिया था, लेकिन भाजपा विधायक के कार्यकाल में कोई प्रगति नहीं हुई | इस मौके पर बसंतराय मुख्यालय स्थित स्टेडियम का भी शिलान्यास किया गया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने घोषणा की कि गेरुआ नदी पर चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे समय-समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि अच्छी पैदावार होने पर किसान न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे, बल्कि बच्चों की शिक्षा और बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।

“नेता नहीं, बेटा और भाई हूं”

जनसभा को संबोधित करते हुए संजय प्रसाद यादव ने कहा – “मैं यहां का नेता नहीं हूं, बल्कि बेटा और भाई हूं। आप सबके सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है।”

बसंतराय स्टेडियम शिलान्यास

बसंतराय मुख्यालय में स्टेडियम शिलान्यास कार्यक्रम

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और खुशी जाहिर की कि क्षेत्र के विकास के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित परियोजनाओं की शुरुआत आखिरकार हो गई।

1 comment:

Post Bottom Ad