झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ हुआ रवाना — गांव-गांव पहुंचेगा विकास का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ हुआ रवाना — गांव-गांव पहुंचेगा विकास का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ हुआ रवाना — गांव-गांव पहुंचेगा विकास का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ रवाना

अवतार न्यूज़ संवाददाता, गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गोड्डा द्वारा 11 से 29 नवम्बर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय परिसर से जनजागरूकता अभियान के लिए दो प्रचार रथों को रवाना किया गया।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे तथा नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन प्रचार रथों को रवाना किया।

ये रथ झारखंड के विकास की उपलब्धियों, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों तथा स्थापना दिवस समारोह की जानकारी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार ये रथ गांव-गांव में जाकर नागरिकों को राज्य की गौरवपूर्ण यात्रा से अवगत कराएंगे।

उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि झारखंड की स्थापना और विकास के 25 वर्ष प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता इस आयोजन की सफलता के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं और युवाओं से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लें और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ रवाना © 2025 अवतार न्यूज़ संवाददाता, गोड्डा

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال