हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता: इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : उत्तम यादव मारा गया

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव

हजारीबाग पुलिस एनकाउंटर

हजारीबाग/चतरा: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली, जब कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा रोड पर हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी। बिहार सरकार द्वारा 50 हज़ार रुपये का इनामी घोषित उत्तम यादव लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

यह वही अपराधी था जिसने हाल ही में कार्बाइन हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी दबंगई का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, कुछ दिन पहले ही हजारीबाग में एक सोना व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बना दिया था।

शनिवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तम यादव अपने साथियों के साथ बगरा-जबड़ा रोड की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने इलाके को घेर लिया। जैसे ही अपराधियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी के दौरान उत्तम यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिसे इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल भेजा गया।

हजारीबाग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال