गोड्डा में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान और गांधी-शास्त्री के विचारों पर चर्चा

गोड्डा में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

अवतार न्यूज़

गोड्डा में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

गोड्डा, 2 अक्टूबर : संवाददाता
गोड्डा में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण
अशोक स्तंभ परिसर में गांधी-शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार

अशोक स्तंभ स्थित परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

“स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। सभी लोग अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें।”उपायुक्त

गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गोड्डा अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग के अनुसार चलते हुए सत्य, अहिंसा, त्याग, आत्मसंयम एवं अनुशासित जीवन मूल्यों को अपने जीवन एवं व्यवहार में चरितार्थ करने हेतु अपील किया गया। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन दर्शन हमें हृदय परिवर्तन द्वारा समस्याओं के स्थाई समाधान का मार्ग दिखाता है। आज समाज एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों में गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी और उच्च विचारों के प्रतिमान थे।

वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी द्वारा दिया गया सत्य और अहिंसा का नारा पूरे देश में प्रचलित हुआ। उन्होंने लोगों से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त, गोड्डा के द्वारा बताया गया कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वे आदर्शवादी व्यक्ति थे। सभी को आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना चाहिए।

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा सहित अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा नगर परिषद के कर्मी, सफाई मित्रों एवं सफाई जमादारों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

गोड्डा जिला अधिकारीगण
जयंती कार्यक्रम में उपस्थित गोड्डा जिले के वरीय अधिकारी एवं नगर परिषद के कर्मी

अनेक अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित

इस मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ. एससी शर्मा, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अरविंद कुमार अग्रवाल, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, नगर परिषद के सिटी मैनेजर, सुपरवाइजर, कर्मीगण एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال