नई दिल्ली। देश की न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके इस नियुक्ति निर्णय से देशभर में न्यायिक समुदाय और नागरिकों में हर्ष की लहर है।

अवतार न्यूज़ परिवार की ओर से न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी को इस गौरवशाली पद पर आसीन होने के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत अपने न्यायप्रिय, संवेदनशील और दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में न्यायपालिका को नई दिशा और शक्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से संविधान के आदर्शों और न्याय के मूल्यों को सशक्त किया है।

देश के सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा और जनता के विश्वास को और अधिक ऊंचाई देने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक मानी जा रही है। अवतार न्यूज़ परिवार ने कहा कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत जैसे विद्वान और निष्पक्ष व्यक्तित्व के नेतृत्व में न्यायपालिका और मजबूत होगी तथा न्याय सभी के लिए सुलभ और पारदर्शी बनेगा।

रिपोर्टर: अवतार न्यूज़ | अपडेट: 31-10-2025