गोड्डा में खलिहान में भीषण आग, 15 ट्रैक्टर धान जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

गोड्डा में खलिहान में भीषण आग
गोड्डा खलिहान आग की घटना

गोड्डा में खलिहान में भीषण आग, करीब 15 ट्रैक्टर धान जलकर राख

पोड़ैयाहाट | गोड्डा

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोन गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खलिहान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में खलिहान में रखा करीब 15 ट्रैक्टर धान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह धान लगभग 10 बीघा खेत का था, जिसे किसानों ने मेहनत से उपजाया था और सुरक्षित रखने के लिए खलिहान में रखा गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात सड़क से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने जब खलिहान से उठती तेज लपटों और धुएं को देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही घरों में सो रहे लोग जाग गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस आगलगी में दो किसानों पंचकेसर मुर्मू और पंकज मुर्मू का धान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है और पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

Magspot Blogger Template

ads

Magspot Blogger Template

نموذج الاتصال