ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) हेतु दो दिवसीय VLE's प्रशिक्षण का सफल समापन
गोड्डा | 21 जुलाई 2026 | Avatar News
गोड्डा स्थित DMFT सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं पोर्टल एंट्री संबंधी दो दिवसीय VLE's प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट एवं बसंतराय प्रखंड के CSC VLE's ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को GPDP योजना के उद्देश्यों, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के निर्माण, ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा एंट्री की प्रक्रिया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षकों ने VLE's को पोर्टल संचालन, आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्य निष्पादन के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी भी दी, ताकि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
रिपोर्ट: Avatar News, गोड्डा