गोड्डा के सुरजीत झा बने झारखंड हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, गांधी मैदान में हुआ भव्य स्वागत

सुरजीत झा का स्वागत
गोड्डा जिला हॉकी संघ के सचिव सुरजीत झा बने झारखंड हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव
🏑 खेल समाचार

गोड्डा जिला हॉकी संघ के सचिव सुरजीत झा बने झारखंड हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, जिले में खुशी की लहर

स्थान: गोड्डा | रिपोर्ट: Avatar News

गोड्डा: जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। गोड्डा जिला हॉकी संघ के सचिव सुरजीत झा को झारखंड हॉकी एसोसिएशन का संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन रांची में आयोजित झारखंड हॉकी एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

निर्वाचन के बाद शनिवार शाम जब सुरजीत झा गोड्डा के गांधी मैदान पहुंचे तो खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी गईं।

वक्ताओं ने कहा कि सुरजीत झा का राज्य हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुना जाना गोड्डा जिले के खेल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले में हॉकी खेल को नई पहचान और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

अपने सम्मान समारोह में सुरजीत झा ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा गोड्डा एवं संताल परगना के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना, बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा हॉकी के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

सुरजीत झा के इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गोड्डा जिला हॉकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال