Avatar News Godda - बिहार झारखंड की आवाज़ | Avatar News Godda Official

Avatar News Godda पर पढ़ें झारखंड की ताज़ा खबरें, राजनीति, रोजगार, दुर्घटनाएं, शिक्षा और सामाजिक घटनाएं — हिंदी में सबसे पहले।

Hot Posts

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 6, 2025

कोरियाना शिव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी

 कोरियाना शिव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी

गोड्डा बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कई मंदिरों और घरों में शनिवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न शिवालयों मंदिरों में जुटी रही।भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु और भगवान शिव से आशीर्वाद की कामना की।बसंतराय स्थित महादेव मंदिर, मोकलचक स्थित मोकलचक धाम एवं क्षेत्र के सभी गांव के शिव मंदिर सहित अन्य जगहों पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर गायत्री परिवार के द्वारा कोरियना शिव मंदिर में विधिविधान से पूजा कराई। और बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।इस दिन अनंत सूत्र भी बांधा जाता है।पुरुष इसे अपने बाएं हाथ में और महिलाएं दाएं हाथ में बांधती हैं।मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज और विवाद जैसी परेशानियां समाप्त होती हैं तथा सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।उन्होंने बताया कि इस पर्व का महत्व महाभारत काल से जुड़ा है। मान्यता है कि जब युधिष्ठिर दुखी थे तो भगवान विष्णु ने उन्हें अनंत सूत्र धारण करने का उपाय बताया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है।10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव का समापन इसी दिन होता है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न शिवालयों और विष्णु मंदिरों में जुटी रही।भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु और भगवान शिव से आशीर्वाद की कामना की। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।इस दिन अनंत सूत्र भी बांधा जाता है।पुरुष इसे अपने बाएं हाथ में और महिलाएं दाएं हाथ में बांधती हैं।मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज और विवाद जैसी परेशानियां समाप्त होती हैं तथा सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।उन्होंने बताया कि इस पर्व का महत्व महाभारत काल से जुड़ा है। मान्यता है कि जब युधिष्ठिर दुखी थे तो भगवान विष्णु ने उन्हें अनंत सूत्र धारण करने का उपाय बताया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है।10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव का समापन इसी दिन होता है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।





✍🏻 दिवाकर कुमार शर्मा

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad