पथरगामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ | गोड्डा न्यूज

पथरगामा पुलिस की कार्रवाई

पथरगामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ | 4 गिरफ्तार | 3 वाहन जब्त

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक गोड्डा के स्पष्ट निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पथरगामा थाना अंतर्गत तेलनीमोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई दिनांक 09.10.2025 को सुबह लगभग 5:30 बजे की गई, जिसमें कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी के तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की तत्परता और सहयोगी बलों की सक्रियता के कारण दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया गया। तलाशी एवं पूछताछ के क्रम में पता चला कि ये वाहन चोरी के हैं और अभियुक्तों ने खुद यह स्वीकार किया कि मारुति स्विफ्ट कार को पथरगामा बाजार से चोरी किया गया था। वाहन का रंग बदलकर और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह गिरोह गोड्डा की ओर जा रहा था।

वाहन चेकिंग स्थल की फोटो
गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस की हिरासत में
  • मारुति स्विफ्ट (BR-6BH-7339) - एल्युमिनियम रंग
  • स्पार्क एलएस (WB-20H-3481) - सुगापंखी रंग
  • होंडा एसपी मोटरसाइकिल (BR-11AD-9466)
  • प्रीतम कुमार - ग्राम बारकोप, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा
  • विक्रम कुमार दास - ग्राम चानन, थाना जिरबाबारी, जिला साहेबगंज
  • लक्ष्मण मारैया - ग्राम बभनिया पारसी, थाना ठाकुरगंगटी, जिला गोड्डा
  • तेतर कुमार दास - ग्राम माधुरी सिवानपुर, थाना इसीपुर, जिला भागलपुर (बिहार)

प्रीतम कुमार:

  • पथरगामा थाना कांड संख्या 11/24 - धारा 379/411
  • कांड संख्या 143/21 - धारा 414/239
  • कांड संख्या 184/21 - धारा 414
  • कांड संख्या 150/25 - धारा 303(2) BNS
  • गोराडीह थाना, भागलपुर - शराब कांड

विक्रम दास: बोरियो थाना कांड संख्या 164/23 - धारा 414 एवं Arms Act

लक्ष्मण मारैया: महागामा थाना और ठाकुरगंगटी थाना (POCSO एक्ट)

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी, जप्ती सूची और गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तों को थाना लाया गया। इस संबंध में पथरगामा थाना कांड संख्या 161/25, दिनांक 09.10.2025 को धारा 317(5)/341(1)/3(5) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • पु0अ0नि0 मनोहर कुमार, थाना प्रभारी पथरगामा
  • स0अ0नि0 गौरव कुमार यादव
  • स0अ0नि0 भरत यादव
  • पथरगामा थाना रिजर्व गार्ड

रिपोर्ट: अवतार न्यूज़ | दिनांक: 09 अक्टूबर 2025 | स्थान: गोड्डा

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

ads

نموذج الاتصال