घर-घर शिक्षा दीप जलाए, बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर सिकटीया गुम्मा विद्यालय में कार्यशाला

घर-घर शिक्षा दीप जलाए, बाल विवाह पर रोक लगाए
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यशाला

घर-घर शिक्षा दीप जलाए, बाल विवाह पर रोक लगाए

जिला प्रशासन एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अभय कुमार झा के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पी.एम. श्री +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिकटीया गुम्मा में बाल विवाह पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई एवं स्वयंसेवी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रंजन द्वारा सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चे अपने अधिकारों को पहचान और प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए सभी बच्चों का शिक्षा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को इस विषय में जागरूक किया। संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश ने बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “घर-घर शिक्षा दीप जलाए, बाल विवाह पर रोक लगाए।”

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बाल विवाह, गुड टच–बैड टच, पॉक्सो एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वर्ल्ड विजन इंडिया के सुजीत नायक ने संस्था द्वारा बच्चों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश, वर्ल्ड विजन इंडिया के सुजीत नायक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रंजन, शिक्षक सुनील पंडित, विभा कुमारी, मणिलाल साह, जोबा बेसरा, आशीष तिवारी, राजकिशोर मुर्मू, वर्ल्ड विजन के विकास, जॉन्सन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

Magspot Blogger Template

ads

Magspot Blogger Template

نموذج الاتصال