झारखंड सरकार धान क्रय 2025-26 | MSP ₹2450, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

झारखंड सरकार — धान क्रय (MSP ₹2450) | गोड्डा प्रेस विज्ञप्ति
सूचना भवन, गोड्डा — जिला जनसम्पर्क कार्यालय

झारखंड सरकार द्वारा धान क्रय की शुरुआत 15 दिसंबर से — MSP ₹2450 प्रति क्विंटल

धान और कृषक — हेडर फोटो

अवतार न्यूज़ संवाददाता, गोड्डा।

झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन सत्र (KMS) 2025-26 के लिए धान क्रय प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत 15 दिसंबर से करने की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2450 प्रति क्विंटल दिया जाएगा। इस संबंध में डीआरडीए स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-नजारत उपसमाहर्ता अविनाश कुमार पूर्णेन्दु ने विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार कृषि क्षेत्र में सुधार के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में धान क्रय के बदले किसानों को 48 घंटे के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिये के चक्कर में न पड़ें और अपना धान सीधे नजदीकी अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें MSP का पूरा लाभ मिल सके।

सरकार ने डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देते हुए ई-उपार्जन मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप ई-उपार्जन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से किसान स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं, स्लॉट बुक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।

जो किसान ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वे ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रज्ञा केंद्रों पर भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसी भी सहायता के लिए किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन 1967 या 18002125512 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अधिप्राप्ति केंद्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न आए।


— Avatar News Basantrai

MD ASIF EQUBAL

Md Asif Equbal एक समर्पित संवाददाता और पत्रकार हैं, जो समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरों को सरल और सटीक तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग में विश्वास रखते हैं और हर खबर को समय पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post Next Post

ads

Magspot Blogger Template

ads

Magspot Blogger Template

نموذج الاتصال